न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक व संचालन मंडल उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया। बैठक में पंचायत, मंडल व जिला स्तर के प्रभारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 2 मइ को मयूरहंड आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। बताया गया कि श्री ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में मतदान करने को लेकर आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह ने दिया। मौके पर जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी शिव बालक सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता संत कुमार सिंह, प्रखंड संयोजक संजय कुमार सिंह, भुनेश्वर साव, रसिक शिरोमणी, रामटहल गुप्ता, बसंत सिंह, सीताराम दांगी, पेमन नायक, अयोध्या पांडेय, संजय प्रजापति समेत अन्य शामिल थे।