न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज लोगों ने परशुराम जयंती धूमधाम से शुक्रवार को मनाया। कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष यदुनंदन पान्डेय के नेतृत्व में किया गया। जिसका संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिवाचन, दीप प्रज्वलित एवं शंखोंचार के साथ किया गया। वक्ताओं ने परशुराम भगवान का जन्म उत्सव वैशाख मास के शुक्ला पक्ष के अक्षय तृतीया को जन्मोत्सव ऐतिहासिक रुप से मनाने का संकल्प लिया। आगे कहा कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक और राम सत्य सनातन का पर्याय हैं। इस प्रकार परशुराम का अर्थ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक है। परशुराम भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। सनातन परंपरा में आठ ऐसे चिंरजीवी देवता हैं। जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। मौके पर पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय,, बनवारी पांडेय, मुनी पांडेय, सुधीर पांडेय, जमुना पांडेय, त्रिपुरेश पांडेय, श्रीकांत पांडेय, कामदेव पांडेय, ऋषिदीप पांडेय, पंकज पांडेय, नैतिक पांडेय, मुनी पांडेय, मनोज पांडेय, सचिन पांडेय आदि उपस्थित थे।