न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष आनन्द भारती के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसम्पर्क अभियान में गांव के मतदाताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ संविधान व देश बचाने व बिरोजगारों को रोजगार के एि मतदाताओं से महागठबन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को हांथ छाप पर मतदान करने की अपील की। साथ ही श्री भारती ने प्रखंड के दूवारी, चिरैया, गंड़के, पिंडारकोंण, सिन्दूवारी, सिनदुरबे, रोहमर सहित अन्य बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर गठबंधन बूथ में बूथ जितने की गुर सिखाये। मौके पर प्रभारी मो. अयूब अंसारी, महावीर दांगी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, कमलेश रजक सहित कई शामिल थे।