कलश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा किशोर, मौत, घंटो मस्कत के बाद निकाला गया शव

0
542

न्यूज स्केल संवाददाता

चतरा। कलश विसर्जन के दौरान एक 10 वर्षीय बालक की मौत जिले के लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब में शनिवार के दोपहर डूबकर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में रखे कलशों का विसर्जन किया जा रहा था। काफी संख्या में श्रद्धालु लावालौंग थाना के समीप बड़ा तालाब में कलश का विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान रिशु कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन निकाल नहीं पाए। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। उसके बाद चौपारण से गोताखोरों को बुलाया गया। तब जाकर चार घंटे के कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों की टीम ने रिशु के शव को तालाब से निकाला। इस घटना से लावालौंग में दशहरे की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।