उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे पत्थलगड़ा, कहा 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह विजयी बनाएं

0
326

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में गुरुवार को जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित लालू खेल मैदान में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुवे। जन सभा में उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए चतरा लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर विकसित भारत संकल्प में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया, वह मोदी ने 10 वर्षों में कर दिखाया है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही नहीं, झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि विपक्ष कहता है कि लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। सिर्फ विपक्ष का नींद हराम हो गया है उनकी पार्टी खतरे में है, जिससे उसका मनोबल गिरता चला जा रहा है। वहीं राहुल गांधी कहते हैं की अगर हमारी सरकार बनी तो धारा 370 वापस ले आएंगे, हम आप सबको विश्वास दिलाते हैं की राहुल गांधी अपने जीवन में कभी धारा 370 को वापस नहीं ला सकते हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था उस पाकिस्तान वाले कब्जे के कश्मीर क्षेत्र में तिरंगा फहराने के लिए चार सौ पार की आवश्यकता है। साथ ही गरीबों को मुफ्त में अनाज, बिजली, पानी और मकान मिलता रहे इसके लिए भी मोदी सरकार को 400 पर की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होता। आज यहां से संकल्प लेकर जाएं की राम के चरणों में इतना कमल चढ़ाया जाए जिससे झारखंड सहित भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए। सभा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, विधायक किशुन कुमार दास, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, अशोक शर्मा, उज्जवल दास, सुजीत भारती सहित अन्य शामिल थे। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन बासुदेव दांगी ने किया। हालांकि जनसभा में अपेक्षित भीड़ नही थी। वही सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी।