अश्लील गाना बजाने एवं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

0
215

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को ईद व रामनवमी त्योहार को क्षेत्र में शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में की गई। बैठक में उपस्थित में उपस्थित प्रतिनिधियों आदि ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने समय को देखते हुए सही समय से जुलूस निकालने के साथ ईद व रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील लोगों से की। ताकि क्षेत्र में बेवजह किसी भी प्रकार की हुड़दंग न हो सके। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी तथा सोशल मीडिया में कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट और जुलूस के दौरान अश्लील गाना नहीं बजाने के साथ शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित रहने की बात कही गई। साथी ही आगे सभी उपस्थित लोगों को सरकार की गाइडलाइन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। बैठक में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, मेराल मुखिया नीतू देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, विरोचन गिरी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी, रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, चंद्रमणि यादव, रामचंद्र दांगी, तीर्थनाथ दांगी, कृष्णा दांगी, सुखसागर राणा, संजय दांगी, संजय दास, दिनेश्वर दांगी, अर्जुन यादव, राजू ठाकुर, बैजनाथ यादव, सुभाष कुमार सहित दोनों समुदाय के कई गणमान्य समेत अखाड़ा के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।