न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड के 71 बूथों पर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को शांति पूर्ण मतदान संपन हो गया। प्रखंड में नए वोटरों में पहली बार मतदान करने का उत्साह नजर आया। पहली बार मतदान करने वाली अलिसा कुमारी ने कहा कि देश हित के लिए मतदान किया। वहीं पूरे प्रखंड में बीडीओ सोमनाथ बकीरा व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने सभी बूथों पर मॉनिटरिंग करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराया। प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 61988 है। जिसमें 37165 मतदातओं ने (59.96 प्रतिशत) मतदान किया। मतदान करने वालों में पुरुषों की संख्या 16413 व महिलाओं की संख्या 20752 रही। ऐसे में मतदान करने में पुरुषों पर महिलाएं यहां भारी दिखीं। वहीं इटखोरी प्रखंड में महिलाओं के अधीक मतदान पर चर्चा भी जोरों पर हो रही है, की महिलाओं के बढ़े मतदान चुनाव परिणाम को प्रभावित भी कर सकते हैं।