इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पहुंचे मयूरहंड, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कहा हम बाहरी नहीं 1532 के खतीयानी हैं, अगले के पास 1932 का भी खतीयान है की नहीं

0
839

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी बुधवार को जिले के मयूरहंड पहुंचे। मुख्यालय स्थित मनिया कॉम्प्लेक्स में गठबंधन के वरिष्ठ नेता शिवशेवक प्रसाद सिंह, शशिप्रमोद लाल, अलखदेव सिंह उर्फ डाक बाबू,रुस्तम अंसारी, मनोज दांगी, अनिल भारती आदि कार्यकर्ताओं ने श्री त्रिपाठी को माला पहना कर स्वागत किया। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री त्रिपाठी के साथ शसक्त व नैतिकता के साथ जित के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने कहा चतरा लोक सभा क्षेत्र के 1532 ईस्वी के ख्तियानी हैं गठबंधन के प्रत्याशी। नामांकन के दौरान 1532 का खतियान लगाएंगे। अगला के पास 1932 का भी खतीयान है की नही। कौन है लोकल कौन बाहरी देखें। वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता अलख्देव सिंह उर्फ डाक बाबू ने कहा वर्ष 2009 में प्रतापपुर के अरुण यादव डाक घर की नौकरी छोड़ भाजपा-जदयू गठबंधन से लोकसभा का प्रत्याशी बने थे। क्या वे चतरा के बेटा थे या नहीं, फिर भी अल्प मत से हार गए थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वन मैन शेष एस मैन से सशक्त भारत का निर्माण नही हो सकता। दो वर्ष पूर्व से ही हमने चतरा के एक-एक नदी, नाला, गांव पहुंचकर लोगों की समस्या देखा है। मेरा लक्ष्य सांसद बनकर व्यापार करना नही बल्कि प्रत्येक प्रखंड के युवाओं को रोजगार देना, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है। मौके पर सदानंद भुइयां, सेवा यादव, सुरेश यादव, मोजाहिर अंसारी, जुगनू अंसारी, अरुण यादव, उदय सिन्हा, बिनोद पांडेय, निशु पांडेय, पिंटू मेहता, बसंत राम, सलीम अख्तर, सुधीर साव आदि शामिल थे।