अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना…

0
331

नयूज स्केल ब्यूरो श्रीकांत राणा
चतरा/पत्थलगडाः श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए शुक्रवार को तीर्थयात्रियों का जत्था पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत चौथा देवी मण्डप परिसर से शुक्रवार को रवाना हुवा। तीर्थयात्रियों को जिप सदस्य रामसेवक दांगी व मुखिया कंचन देवी ने भगवा गमछा भेंट किया। उसके बाद जिप सदस्य, मुखिया, व हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी ने झंडा दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। जत्थे में सभी तीर्थयात्री नावाडीह पंचायत के चौथा गावं के हैं। जत्थे का नेतृत्व करता सुनील दांगी व प्रदीप दांगी ने बताया कि जत्थे में महिला-पुरुष व बच्चे समेत कुल सत्तर लोग शामिल हैं। जत्था बारह दिनों के दौरान अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का दर्शन करने के अलावे बनारस काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, विंध्याचल, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोकुलधाम व कानपुर आदि तीर्थस्थलों का भ्रमण कर वापस लौटेगें। मौके पर नावाडीह पेक्स अध्यक्ष दिनेश्वर दांगी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, तपेश्वर दांगी, राम लखन दांगी, सरजू प्रसाद सिंह, बुद्धेश्वर महतो, संतोष कुमार वर्मा, पंकज कुमार, सतीश दांगी, नावाडीह पंचायत सचिव लखन यादव, वार्ड सदस्य अजय कुमार दांगी, जगदेव दांगी, बालेश्वर दांगी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।