अखिल ब्रह्म कल्याण संघ न्यास का अधिवेशन संपन, ब्राह्मणों की उत्पत्ति से लेकर ब्राह्मणों के सामाजिक उत्तरदायित्व पर हुई चर्चा
चतरा: जिला मुख्यालय स्थित हरलाल तालाब हनुमान मंदिर प्रांगण में अखिल ब्रह्म कल्याण संघ न्यास द्वारा अधिवेशन का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्वान चंद्रशेखर पांडेय व संचालन धमेंद्र वैध ने किया। अधिवेशन का शुभारंभ मंचाशीन विद्वानों ने ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पांडेय ने ब्राह्मणों की उत्पत्ति से लेकर ब्राह्मणों के सामाजिक उत्तरदायित्व पर विस्तार पूर्वक व्याख्या की। वहीं विद्वान संतन पांडेय ने भगवान परशुराम द्वारा पृथ्वी पर अवतरित होने और संहारक प्रतिक्रिया होने के कारण को बहुत ही सहेजते हुए विस्तार से बताया। वहीं विद्वान कर्म कांडी जुगल किशोर पांडेय ने ब्राह्मणों के दशा व दिशा पर बहुत ही मंथन किए विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक अलग तरह का ब्राह्मणों के विरुद्ध उपेक्षित माहौल चल रहा है। इस भद्र मानव समाज को अलंकृत करने वाले ब्राह्मणों को आज कलंकित दृष्टि से देख रहे हैं। जबकि ब्रह्मण अपने स्वभाव से धर्मपरायण, मृदभाषी व धर्मी होते हैं।
अधिवेशन में व्यवस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता पंकज दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण चंद्र पाठक, कृष्णकुमार दुबे कार्यक्रम के संयोजक दुर्गादत्त पाठक, बीरबल पांडेय, विकास पांडेय, संतन पांडेय, उदय पांडेय, शिबन पांडेय, सदानंद मिश्रा, राम अवध पाठक, नरेश पांडेय, विश्वनाथ दुबे सहीत भारी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।